उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फाइलेरिया के खिलाफ जंग का विजय तिलक है उंगली का निशान : सीएमओ

मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वजन दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश

मिश्रिख सीएससी अधीक्षक आशीष सिंह ने इस अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी फाइलेरियारोधी का दवा का सेवन किया और अपनी उंगली पर निशान लगवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हाथ की उंगली पर लगा निशान दरअसल फाइलेरिया के खिलाफ जंग का विजय तिलक है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय समय पर फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करना है। इस दवा को साल में सिर्फ एक बार ही खाना है और तीन सालों तक लगातार दवा खाने से हम इसके संक्रमण से बचे रह सकते हैं। यह दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन दवाओं का कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। फिर भी किसी को दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण होते हैं, तो यह इस बात का प्रतीक है कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद है। एल्बेंडाजोल को चबाकर ही खानी है। एक से दो वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली खिलाई जाएगी। इस अभियान के दौरान जिले के 45.20 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3,616 टीमें और 728 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष सिं, डॉक्टर आनंद मौर्य नीरज मिश्र, डॉ मनीष कुमार रा, डॉक्टर अनूप कुमार चीफ फार्मासिस्ट रवि कुमा, फार्मासिस्ट हरिश्याम मौर्य, फार्मासिस्ट संदीप कपूर आदि मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button