IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय डाकघर के कर्मियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले के चौमहला नगर के कार्यालय उप डाकघर चौमहला के डाककर्मियों द्वारा चौमहला, गंगधार कस्बों में भारतीय डाक विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पोस्ट मास्टर हेमंत कुमार बैरागी ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा अभियान के तहत डाकघर में आम नागरिक को तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसका मूल्य मात्र ₹25 है यह तिरंग हर व्यक्ति अपने घर पर लगा सकता है। जो डाकघर पर उपलब्ध है। जिसको लेकर जागरूकता रैली निकाली गई, जो चौमहला गंगधार कस्बों के प्रमुख मार्गो से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा नारे लगाकर निकली। जागरूकता रैली में गंगधार उप डाकपाल महिपाल, डाक अधिदर्शक श्यामलाल एवं चौमहला गंगधार के शाखा डाकपाल मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button