IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News किशोरपुरा में राजीव गांधी ओलंपिक प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया सम्मानित

खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे महान . सुरेश मीणा किशोरपुरा

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशोरपुरा के खेल मैदान में 5 अगस्त से चल रहे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का गुरुवार को समापन समारोह रखा गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि राजेश खटाणा किशोरपुरा सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य फूलचंद सैनी द्वारा की गई। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीणा ने कहा कि सरकार ने ओलंपिक खेलों के माध्यम से छात्र-छात्रों के विद्यार्थी जीवन में एक नया संचार भरने का काम किया है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि अब पुरानी कहावत मीथ्या नजर आने लगी है कि खेलोगे कूदोगे तो होंगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब,अब जमाने के मुताबिक यह सात्विक होने लगा है खेलोगे-कूदोगे बनोगे नवाब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को फॉक्स करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों के आप ही रखवाले हैं आप ही इनके अभिभावक हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक फूलचंद सैनी,आकाश काला,इंद्राज सिंह, गोकूल मेघवाल,अमित कुमार, विनोद कुमार अध्यापक,राजवीर कुमार,सुशील कुमार,सुनील कुमार, मोनिका मैडम, राजेश खटाणा किशोरपुरा सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button