IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नाबालिक छात्रा का शव कुएं में मिला ,ग्रामीणों का सरकारी अध्यापक पर हत्या का आरोप।

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर जिले के उपखंड बोंली के हनुत्या गाँव मे राजकीय विद्यालय की बाहरवीं में अध्ययनरत छात्रा का शव गांव के ही एक कुए में मिलने से सनसनी फैल गई।छात्रा आठ अगस्त से लापता थी जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने बुधवार को बोंली थाने में दर्ज करवा दी थी छात्रा का शव कुएं में मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उसी विद्यालय के एक शिक्षक पर हत्या की आंशका जताते हुए शव को राजकीय विद्यालय रख कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक सहित सभी स्टाफ को निलंबित करने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया।धरने की सूचना पाकर सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला,बोंली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत,सीओ मीना मीणा थाना प्रभारी मनीषा मीणा मित्रपुरा बोंली पुलिस मौखे पर पहुची।ओर ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया।मौखे पर जनप्रतिनिधियों में भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामवतार मीना,बामनवास प्रधान शशि कला मीना,आदि उपस्थित रहे।लेकिन देर शाम तक परिजनों ,ग्रामीनो व प्रशासन में आपसी सहमति नही बनने से शव का पोस्टमार्टम नही किया गया है।धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button