छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News पुलिस विभाग में तबादले हुए है। इस सूची में 3 IPS अफसरों और 3 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का नाम शामिल है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

राज्य सरकार देर शाम दो ट्रेनी IPS सहित राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों सहित 5 अधिकारियों के तबादले किये हैं। वहीं एक आईपीएस का संशोधन आदेश जारी किया गया है। 2019 बैच के IPS प्रभात कुमार के तबादले में संशोधन करते हुए सीएसपी छावनी से एएसपी सुकमा बनाया गया है।

देखिए लिस्ट :

IPS वैभव बैंकर को सीएसपी दुर्ग से एएसपी बीजापुर बनाया गया है
IPS निखिल अशोक कुमार राखेचा को सीएसपी भिलाई नगर से एएसपी नारायणपुर बनाया गया है
IPS प्रभात कुमार के तबादले में संसोधन करते हुए उन्हें सीएसपी छावनी से एएसपी सुकमा बनाया गया है
विश्वदीप दीपक त्रिपाठी को सीएसपी कोरबा से सीएसपी भिलाई नगर बनाया गया है
मणिशंकर चंद्रा को डीएसपी मुख्यालय दुर्ग से सीएसपी दुर्ग बनाया गया है
शेर सिंह बंदे को डीएसपी अजाक कबीरधाम से डीएसपी विशेष सूचना शाखा पीएचक्यू किया गया है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button