IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारसहायता

Rajasthan News हमारा प्रयास आत्मा गांव की-व्यवस्था शहर की :- सरपंच सचिन यादव

सरपंच सचिन यादव ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

ग्राम पंचायत शुक्लावास की ढ़ाणी चौलावा में करवाया सडक़ व नाली का निर्माण

वार्डवासियों ने सरपंच सचिन यादव का किया आभार व्यक्त

गांँव के विकास के लिए अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, बिजली, पानी, सडक़, नाली जैसे जरूरी साधन जरूरी है। जिसको लेकर ग्राम पंचायत शुक्लाबास के सरपंच सचिन यादव लगातार प्रयासरत हैं। ग्राम पंचायत शुक्लावास की ढ़ाणी चौलावा में सैकड़ों लोग निवास करते हैं जो अपनी मूलभूत सुविधाएं, अच्छी सडक़ और नाली के लिए तरस गए थे। काफी सालों तक मौहल्ले के लोगों को नाली व सडक़ जैसी सुविधायें नहीं मिल पा रही थी। जिसके कारण मौहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी में वार्डवासियों के द्वारा जैसे तैसे गुजारा कर लेते हैं लेकिन वर्षा के मौसम में कीचड़ व पानी से काफी परेशनियों का दंश झेलना पड़ता है। जिसको लेकर वार्ड पंच सुशीला देवी व मौहल्लावासियों द्वारा सरपंच सचिन यादव को समस्या से अवगत करवाया गया। जिस पर सरपंच सचिन यादव ने विकास की कार्य योजना बनाई।

जिसमें सडक़ मय नाली निर्माण व पेयजल पाईप लाईन की स्वीकृति दी गई। सरपंच यादव ने बताया कि उक्त सडक़ व पाईप लाईन का निर्माण दो चरणों में किया जाना था। जिसका एक चरण पूरा हो चुका है तथा दूसरे चरण में पाईप लाईन डाली जा रही है। जिसके बाद सडक़ का निर्माण किया जायेगा। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है। कार्य प्रारम्भ होने पर वार्डवासियों के द्वारा सरपंच सचिन यादव का आभार व्यक्त किया गया। सरपंच ने कहा कि वर्षों पूरानी मांग जो वार्डवासियों द्वारा की जा रही थी। हमने वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से लिया। पंचायत में प्रस्ताव पारित कर नाली एवं सडक़ निर्माण व पाईप लाईन डालने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। सरपंच यादव ने बताया कि सडक़ व पाईप लाईन डालने के अलावा स्ट्रीट लाईट भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पंचायत गांव के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान वार्ड पंच सुशीला देवी, सुभाष, रामकिशोर, नरेश, आलोक, रघुवीर, रामावतार, महेंद्र, सचिन, आशीष समेत वार्डवासी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button