IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News समाजवादी पार्टी ने शुरू की जन पंचायत बैठक

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बुधवार को विधानसभा क्षेत्र 298 करनैलगंज के 38 सेक्टरों में जन पंचायत आयोजित की गयी जिसमें पार्टी के जिला स्तरीय, विधानसभा स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय पदाधिकारीगणों ने भाग लिया तथा पार्टी के निर्देशानुसार पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी के सरकार में अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विकास कार्यो से जनता को अवगत कराया गया तथा वर्तमान सरकार के समय में बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी एवं ठप पड़े विकास कार्यो तथा क्षेत्र की टूटी पड़ी सड़कों के बारे में चर्चा हुई छुट्टा जानवरों की समस्या तथा उनसे हुई दुर्घटना एवं बजाज चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान तथा खराब विद्युत आपूर्ति जिससे गर्मी में भयंकर रूप से लोग परेशान है। जन पंचायत में उपस्थित लोगों की शिकायत भी आयी। ये भी शिकायत आयी कि समाजवादी पार्टी से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानगण तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विकास कार्यक्रमों के भागीदारी नही हो पा रही हैं तथा इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी से जुड़े ग्राम प्रधान तथा राशन कोटेदारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा हैं।प्रत्येक जन पंचायत में क्षेत्रीय समस्याओं से भी लोगों ने अवगत कराया जिसे लिखा गया तथा ये भी निर्णय हुआ कि सभी समस्याओं को इकट्ठा लिखकर जिला स्तरीय ज्ञापन में सम्मिलित किया जाय तथा समस्याओं की एक प्रति प्रदेश कार्यालय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यालय में भी भेजी जाय जिससे की समस्याओं के निराकरण हेतु उच्च स्तर पर पहुँचाया जा सके। जन पंचायत में योगेश प्रताप सिंह (पूर्व मंत्री) कामेश प्रताप सिंह (पूर्व ब्लाक प्रमुख), जगपाल सिंह विधान सभा अध्यक्ष करनैलगंज,राज कुमार सिंह (जिला सचिव) दीपक कुमार पाठक ब्लाक अध्यक्ष करनैलगंज, कैलाश पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष परसपुर,अजय सिंह,चन्द्रभान उपाध्याय जिला सचिव,ज़ाहिद हुसैन प्रधान जिला सचिव,विनोद कुमार यादव,रामपाल यादव,तीरथ राम यादव,रामतेज यादव,बब्लू यादव,यूनुस,शकील अहमद,सुनील कुमार सिंह,कुँवर बहादुर सिंह,बुधेराज सिंह, ओम प्रकाश सिंह पूर्व अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ सपा गोण्डा, धूम सिंह सेक्टर प्रभारी आदि लोग उपस्थिति थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button