IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News किशोरपुरा के मरुस्थली टीलों पर मनाया विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों का इतिहास त्याग और तपस्या.  सुरेश मीणा किशोरपुरा

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

किशोरपुरा गांव के मरुस्थली टीलों में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान एवं आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तीर कमान थामें हुए एक तीर एक निशान, आदिवासी एक समान। सर्व समाज एकता जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर आदिवासी नेता सुरेश मीणा ने महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा, लक्ष्मी नारायण झरवाल गणपत राम बागरानियां, कप्तान छटनलाल, मानगढ़ धाम के गोविंद गुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। किशोरपुरा ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ रेप करने वालों को तुरंत कानून के तहत फांसी की सजा सुनाई जाए। उन्होंने कहा कि आदि अनादि काल से आदिवासी धरती का मूल निवासी है। जल जंगल और जमीन का असली वासी है। आदिवासियों ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। किशोरपुरा ने कहा कि आज आदिवासियों का हक मारा जा रहा है केंद्र सरकार का जनजाति मंत्रालय भी चुप सा बैठा है। उन्होंने कहा कि ट्राईबल के लिए सरकारें योजना तो बनाती हैं पर वह धरातल पर नहीं है। मीणा ने आदिवासियों के हित में अनेक मांग उठाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य भींवाराम मेघवाल, गुर्जर समाज के नेता रामनिवास रैल्या, राजेश खटाणा, विनोद कुमार, सोमदेव गूगल, समाजसेवी बाबूलाल मेघवाल, मगेजा राम रविंद्र गुगल लीलाधर रणजीत प्रकाश मीणा गुड़ा,विजयपाल अंकित राकेश मीणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button