छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News लोद थाना क्षेत्र के मालीघोरी में एक बच्चे की तालाब में डूबने से हो गई मौत ,

रिपोर्टर दिनेश कुमार डोंडी छत्तीसगढ़

बालोद जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम खपरी (मालीघोरी) में तालाब में डूबने से एक पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खपरी के राकेश पटेल का पांच वर्षीय बालक धनंजय घर के पास नवीन तालाब में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे का पैर फिसला और वह तालाब की गहराई में चला गया। बाकी बच्चों ने जब तक घर जाकर परिजनों को जानकारी दी, तब तक देर हो चुकी थी। वह पानी के बहुत अंदर जा चुका था। घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। सरपंच लोकनाथ निषाद ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी का काम करते हैं। यह उनका छोटा बेटा था। उन्होंने बताया वह गांव के नवीन तालाब के पास खेल रहा था, इसी दौरान यह घटना घटी। बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button