छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी राकेश उम्र 33 साल निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी द्वारा दुष्कर्म कर हो गया था फरार

आरोपी को मोबाईल लोकेशन के आधार पर जिला रायपुर से किया गया गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 376 (2), ढ भादवि के तहत की गई कार्यवाही

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुयें त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता महिला को आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया जिसकी सूचना पर थाना मुलमुला में दिनांक 04.08.23 को आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 376 (2) ढ भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी पीड़िता को दुष्कर्म कर हो गया था फरार कि, विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी रायपुर तरफ है जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल थाना मुलमुला पुलिस रायपुर रवाना हुआ और सायबर सेल की मदद से आरोपी का मोबाईल लोकेशन प्राप्त कर आरोपी को घेराबंद कर पकड़ कर हिरासत में लिया गया। आरोपी राकेश उम्र 33 साल निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 08.08.2023 का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी संतोष शर्मा, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक अश्वनी मार्बल एवं सायबर सेल जांजगीर का विशेष योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button