छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News समय-सीमा तय कर सीएचसी पुसौर का काम जल्द पूरा करें-कलेक्टर श्री सिन्हा

स्कूलों के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा ने मरम्मत कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रायगढ़, 7 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज पुसौर विकासखंड के दौरे पर रहे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पुसौर के नवनिर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां काम की धीमी गति को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण एजेंसी हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता से कहा कि और लेटलतीफी नही चलेगी, काम पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित कर उसके भीतर काम पूर्ण कर के दीजिए। अस्पताल भवन का काम जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए। ईई हाउसिंग बोर्ड ने सितंबर माह तक कार्य पूरा करने की बात कही। शिवमती कहिस राशन कार्ड नि बनिस हे ता परेशानी होत हे, कलेक्टर के निर्देश में मौके पर बना राशन कार्ड कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण और मरम्मत कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा सबसे पहले औरदा में बन रहे स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल भवन के सभी हिस्सों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों को देखा। कलेक्टर श्री सिन्हा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि करीब एक माह पहले निरीक्षण के दौरान काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया था। किंतु अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने स्पीड बढ़ाते हुए जल्द काम पूरा करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने डीपापारा के स्कूल मरम्मत कार्य का भी अवलोकन किया। यहां छत और दीवारों !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button