छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News प्रभारी मंत्री ने किया जिला मुख्यालय बालोद में पर्यावरण पार्क का शुभारंभ,,पार्क के बेहतरीन परिवेश एवं उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की

रिपोर्टर दिनेश कुमार डोंडी छत्तीसगढ़

प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण विधि-विधायी कार्य विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिला मुख्यालय बालोद में जुर्रीपारा के समीप दल्लीराजहरा मार्ग में स्थित पर्यावरण पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तांदुला नदी के समीप प्रकृति के मनोरम वादियों के बीच स्थित इस सुंदर पर्यावरण पार्क की बेहतरीन परिवेशन तथा शासन के द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिला मुख्यालय बालोद में स्थित यह पर्यावरण पार्क यहाॅ आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा के अलावा मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद अकबर एवं श्रीमती अनिला भेंडिया ने जनप्रतिनिधियो के साथ ईको फ्रैण्डली वाहन से पर्यावरण पार्क का भ्रमण कर पार्क में तैयार किए गए विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क में औषधि एवं फलदार आदि विभिन्न प्रजाति के पौधों का अवलोकन कर उसकी भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण पार्क में पौधारोपण भी किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button