छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News ग्राम पंचायत नंदेली के वार्ड नंबर – 04. में गली और घर-घर घुसा पानी, चुनाव जीतने से पहले सरपंच ने वादा किया था नाली का निर्माण, चुनाव जीतने के बाद आज तक नाली का निर्माण नहीं करा पाए

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जिला शक्ति सोमवार से हो रही अनवरत बारिश व तेज हवा से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जगह-जगह सड़क में बह रहा है और घरों में घुस मुसीबतों को नियंत्रण दे रहा है, ग्राम पंचायत नंदेली की घटना सोमवार से मूसलाधार बारिश से ग्राम पंचायत नंदेली के वार्ड क्रमांक – 04. में मूसलाधार बारिश से गली और घरों में पानी घुस गया है,, लेकिन शायद सरपंच इसमें ध्यान नहीं दे पा रही है,, श्रीमती ममता उराँव जी ने चुनाव जीतने से पहले एक वादा किया था की चुनाव जीतने के बाद सबसे पहला काम वार्ड नंबर – 04. में नाली का निर्माण, पर चुनाव जीतने के बाद नाली निर्माण नहीं करा पाए, शासन इतने पैसे देते हैं कम से कम 15 वित्त की राशि से नाली का निर्माण करवा देते, लेकिन सरपंच लोगों की भलाई के बारे में नहीं सोचते, सरपंच को शायद यह अंदेशा नहीं कि लोग कितना परेशान है, पूरे दिन रतजगा करते पानी घर से बाहर फेंकते रहे किसी तरह व्यवस्था कर पानी निकासी का तात्कालिक व्यवस्था बनाया गया!

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button