IC News and Media House Private Limited


खेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राज्य सरकार के आदेशानुसार ग्रामीण राजीव गांधी ओलंपिक खेल 5 अगस्त 2023 से राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरिया जिला जयपुर में श्री श्री 108 श्री भगवान पुरी महाराज के सानिध्य में, श्री जगदीश प्रसाद  मानावत प्रधानाचार्य के निर्देशन एवं सरपंच मुकेश मीणा के देखरेख में खो – खो ,कबड्डी, शूटिंगबॉल,क्रिकेट, रस्साकशी ,फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के करवाए गए । जिसमें क्रिकेट में B ग्रुप विजेता रहा। खो – खो में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरिया विजेता रहा। कबड्डी में D टीम विजयी रही। रस्साकशी में ग्रामीण महिलाएं विजय रही। सहसंयोजक महेंद्र कुमार बुनकर व्याख्याता , चौथमल कुमावत व्याख्याता, मुकेश महला, कैलाश चंद गुर्जर, रितु असनानी, कमला यादव खेलकूद प्रभारी, भीम सिंह, राजबाला कंवर, अर्पणा मीणा, स्नेह सिहाग, प्रियंका मीणा, सुमित्रा मीणा, बीना शर्मा, पवन पूनिया, सुरेश कुमार सैनी , निर्मला मौर्य, विजय कुमार शर्मा, मूलचंद लेखरा , मुकेश यादव खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।मंच संचालन चौथमल कुमावत व्याख्याता ने किया। खेलकूद  प्रतियोगिता में ग्रामीण जनों, पूर्व छात्र-छात्राओं भागीदारी की सराहनीय रहीं ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button