छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News शिवनाथ नदी पर हुआ बड़ा हादसा: फ्रेंडशिप डे मनाने गया युवक तेज बहाव बहा, देखिए वीडियो

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

फ्रेंडशिप डे के दिन शिवनाथ नदी घाट पर फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। घाट पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक युवक अचानक फिसलकर उफनती नदी में जा गिरा। देखते ही देखते वो नदी के तेज बहाव में गायब हो गया। दुर्ग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। युवक की पहचान कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड-17 निवासी विकास यादव के रूप में हुई है। नदी में युवक का बहते हुए वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि, रविवार शाम 4 से 5 बजे के मध्य भिलाई निवासी विकास यादव जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के पास दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने गया था। युवक शिवनाथ नदी में कैसे बह गया। ये अभी जांच का विषय है। आपको बता दें, शिवनाथ नदी में लगातार ऐसे हादसे हो रहे है और लोगों की जान जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार शहरवासियों से शिवनाथ नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है पर वहीं जहां लोगों की भीड़ जुटती है। वहां युवको का डूब जाना भी बड़ा सवाल है क्योकिं नदी के पास मौजूद पुलिस या गॉर्ड का अमला युवक को नदी की ओर जाने से कैसे नहीं रोक पाया? गरियाबंद का छात्र दुर्ग मंे लगाई फांसी: बीएससी की पढ़ाई कर रहा था, जानिए पूरा मामला गरियाबंद जिले का रहने वाला छात्र दुर्ग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र दुर्ग साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंडियर की पढ़ाई कर रहा था और ब्वायज हॉस्टल में रहता था। छात्र ने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामला दुर्ग जिले मोहन नगर पुलिस थाना का है। जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले रानीपार देवाछुरा गांव का रहने वाला छात्र खिलेशानंद निषाद दुर्ग साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंडियर की पढ़ाई कर रहा था। छात्र दुर्ग के एक ब्वायज हॉस्टल में रहता है। बताया जा रहा है कि छात्र दो विषयों में फेल हो गया था। इससे वो काफी परेशान था। इसी के चलते छात्र अपने कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर झूल गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनाम कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंपा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button