उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बीच सड़क पर छात्र को इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

रिपोर्टर करन राय आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

आजमगढ़  उत्तर प्रदेश पुलिस का एक कारनामा आजमगढ़ में सामने आया है. यहां एक इंस्पेक्टर ने एक छात्र की बीच सड़क पर पिटाई कर दी. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यूपी पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर इलाके में थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडे एक छात्र को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। जिस छात्र को इंस्पेक्टर ने बीच सड़क पर थप्पड़ मारा, उसका नाम शिवांस सिंह है। वह अपनी मां के इलाज के लिए सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर स्थित मिशन हॉस्पिटल लेकर गया हुआ था. मां को अस्पताल पहुंचाकर वह बाहर अपनी बाइक पर बैठा ही था कि तभी सिधारी थाने की पुलिस वहीं से गुजर रही थी. थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने बिना कुछ पूछे छात्र को गालियां देनी शुरू कर दिया और बाइक से चाभी निकालने लगे. शिवांस ने जब अपना कारण पूछा तो इंस्पेक्टर ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। यही नहीं पुलिस शिवांस को अपने साथ सिधारी थाने ले गई. इसकी जानकारी मिलने के बाद एवीबीपी सहित कई कार्यकर्ता थाने गए और उन्होंने भी पीड़ित छात्र का गुनाह जानने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई जवाब नही मिला घंटो बाद शिवांस को छोड़ा गया.शिवांस ने मीडिया से बातचीत करते हुए इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष ने उनको आकर गाली दी और बाइक की चाभी निकालने लगे. यही नहीं इंस्पेक्टर ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। शिवांस ने पुलिस अधिकारियों से थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने मीडिया से बताया कि पीछे से एक वीडियो लिया गया है. कोई पुलिस वाला अभद्रता कर रहा है. मामले की जांच सीओ सिटी गौरव शर्मा को सौंपी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button