उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिला समन्वयक ने विद्यार्थियों को किए पौधे वितरित

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

सिरसागंज:  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की श्रंखला में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक एवं श्री एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को पौधारोपित करने हेतु पौधे भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं कि नारे से प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उन्हें संरक्षित करने के लिए कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में ग्लोबल वार्मिंग एक विश्वव्यापी समस्या है, जिसके लिए मानव द्वारा अत्यधिक मात्रा में उपयोग किए जा रहे वाहन, वातानुकूलन, रेफ्रिजरेटर आदि हैं। इनके द्वारा उत्सर्जित कार्बन मोनोऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरो कार्बन आदि के द्वारा वातावरण प्रदूषित होता है। प्रदूषण से बचाव के लिए पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी के निर्वहन को करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। हम सभी एक दूसरे को प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक करके ही इस समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करके उनकी देखभाल करके अपने भविष्य को भी सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर कु शिवानी यादव, निवेदिका यादव, अवन्तिका शर्मा, सोनाली, स्नेहा बघेल, भूमी गुप्ता, संयुक्ता, तनवी जादौन, अल्तिशा, दीक्षा, संध्या, महक, शालिनी, रितिक बघेल, रोहित राजपूत, अयाज, मीर खान, ब्रजमोहन, महेंद्र सिंह, कृष्णा, अनुज कुशवाह, रितिक कुशवाह, अनुराग, लोकेश यादव, मोहन, आशीष कुमार, आयुष, करन आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button