IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़

34 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16,300 रू.वसूला गया जुर्माना।

बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान, हेलमेट सीट बेल्ट का लगाकर ही चलाएं वाहन।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद एवं थानो की टीम द्वारा दिनांक 05.08.2023 को लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करना, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर रोक लगाना, जिले में यातायात व्यवस्था के सुगम सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया एवं नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने पर थाना बालोद द्वारा 04 लापरवाह वाहन चालकों पर 6000 रू. जुर्माना, थाना देवरी द्वारा 10 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 3000 रू. एवं यातायात बालोद द्वारा 20 लापरवाह वाहनों चालकों पर कार्यवाही कर 7300 रू. जुर्माना वसूल किया गया। इस संपुर्ण कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाएं जाने वाले कुल 34 लापरवाह चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 16,300 रू. जुर्माना वसूल किया गया। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button