उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दिव्यांग जनों की पेंशन के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का प्रदर्शन 09/8/2023 को

 रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश

कानपुर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज समस्या समाधान शिविर का आयोजन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में आयोजित किया शिविर में अधिकतर समस्याएं पेंशन न मिलने की आईं सरकार ने हजारों दिव्यांगजनो की पेंशन इसलिए रोक दी है कि उनके राशन कार्ड नहीं बने हैं शिविर में आईं समस्याओं के बाद चेतावनी दी गई कि सरकार ने सभी दिव्यांग जनों की
पेंशन 08अगस्त तक जारी नहीं किया तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी 09 अगस्त को जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम के माध्यम से निदेशक दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश को अपना ज्ञापन भेजेंगी राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार ने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड है उनकी भी पेंशन सरकार ने रोक दी है ऐसे सभी दिव्यांग जनों की सूची दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी जिन दिव्यांग जनों की पेंशन राशन कार्ड होने के बावजूद खाते में नहीं आईं हैं वो अपनी पास बुक आधार कार्ड राशनकार्ड की छायाप्रति लेकर शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में संपर्क कर सकते हैं बीरेंद्र कुमार ने सरकार से सभी दिव्यांग जनों का राशनकार्ड बनाने की मांग की है शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह पंजीकरण बैटरी चालित टृऻई साइकिल विकलांग पेंशन रेलवे यूनिक कार्ड यूडी आईडी कार्ड दुकान निर्माण व संचालन ऋण दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना के फार्म भरें गए आज के शिविर में राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार अल्पना कुमारी राहुल कुमार आनंद तिवारी गुड्डी दीक्षित अरविंद सिंह गौरव कुमार वैभव दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button