उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना सिम्भावली पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार।

रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश 

जिसके कब्जे से लूट के 1,300/- रुपये, मोबाइल फोन, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल बरामद। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम सौरभ पुत्र जगपाल निवासी खाद मोहननगर थाना स्यान जनपद बुलंदशहर बताया है तथा अभियुक्त का एक साथी फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/अपराधी हैं जिसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 25 07-23 को थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button