उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  रामशंकर कठेरिया कोर्ट से बाहर आते हुए

रिपोर्टर रमेश चन्द्र आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा 6 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के सांसद राम शंकर कठेरिया को टोरंटो कम्पनी के मैनेजर से मारपीट करने तथा दंगा करने की धाराओं में आगरा के कोर्ट ने 2 बर्ष की सजा सुनाई है रामशंकर कठेरिया आगरा की लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं इस समय वे इटावा के सांसद हैं इनको दो साल की सजा के साथ पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है हालांकि ये जमानत पर छूटे है विपक्षी मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी की तरह इनकी सांसदी रद्द करें इन्होंने अपने दर्जनों समर्थकों को लेकर टोरंटो कम्पनी के आंफिस में जाकर मैनेजर के साथ मारपीट की दंगा किया कठेरिया ने कहा है कि मैं फैसले का सम्मान करता हूं, फैसले के खिलाफ अपील करूंगा क्योंकि अपील करना मेरा अधिकार है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button