उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News परिवार के लिए काल बन गया पबजी गेम, बेटे ने उतारा माता-पिता को मौत के घाट मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है हत्यारोपी पुत्र

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

शनिवार की सुबह नवाबाद थाना क्षेत्रात हत्याओं की खबर से सनसनी फैल गई बेटे ने लाठी डण्डों से कई प्रहार कर अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया पड़ोसियों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर मृत पड़े पिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया तो वहीं थोड़े ही दूरी पर लहूलुहान मां को गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने मां को भी मृत घोषित कर दिया पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने आरोपी पुत्र को अपनी हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है आरोपी बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय लक्ष्मीप्रसाद अपनी 52 वर्षीय पत्नी विमला देवी तथा 26 वर्षीय पुत्र अंकित विश्वकर्मा के साथ नवाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत पिछोर मोहल्ला में निवास करते थे शुक्रवार की देर रात उनके बेटे अंकित द्वारा लाठी डंडो से कई प्रहार कर तथा धारदार वस्तु द्वारा अपने मात पिता को मौत के घाट उतार दिया गया शनिवार को सुबह जब कचड़ा बालों गाड़ी उनके घर पहुंची तो बहुत देर तक उनके गेट खुलने से किसी अनहोनी की आशंक के चलते मोहल्लेवासियों को सूचित किया गया पड़ोसियों ने इसकी सूचना लक्ष्मीप्रसाद को बड़ी बेटी को दी वहीं सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई किसी प्रकार पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और अन्दर प्रवेश किया तो लक्ष्मीप्रसाद का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा था

तो वहाँ थोड़ी ही दूर पर विमला देवी भी लहुलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी, जिनकी सांस चलने की आशंका पर पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों द्वारा विमला देवी को भी मृत घोषित कर दिया गया पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी पुलिस ने घर के ऊपर वाले कमरे से उनके बेटे अंकित को अपनी हिरासत में ले लिया, जिसने अपने माता-पिता की हत्या करने की घटना को स्वीकार किया अंकित मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है वहाँ दोहरे हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प लक्ष्मीप्रसाद के बेटी नीलम से जब उसके भाई के बारे जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उनका भाई अंकित बीते कुछ समय से पवजी गेम खेलने लगा था यह अधिकतर समय अपने गेम में ही व्यस्त रहता था पिछले कुछ समय से अंकित के स्वभाव में परिवर्तन आ गया था वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था परिजनों के अनुसार अंकित इसके पहले भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका था ब्लॉक बंगरा में सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत थे वर्तमान में वह ब्लॉक बंगरा के कम्पोजिट विद्यालय पलरा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे जब इस हृदय विदारक घटना की सूचना ब्लॉक बंगरा में पहुंची तो वहां भी हड़कम्प मच गया उनके सहकर्मियों सहित अन्य स्टाफ तथा पलरा, बंगरा आदि गांव के निवासियों ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है उनके कई शिक्षक साथी उनकी अन्येष्टि में शामिल हुए और नमः घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेस एसपी सिटी, गंभीरता से जांच करते हुए उच्च कार्यवाही में जुट गए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button