उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कॉलेज जा रही दसवीं की छात्रा का अपरहण। परिजनों में मचा हड़कंप।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

बताया जा रहा है कि बिजनौर जिले से बाइक सवार तीन युवक ने कक्षा 10 की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा के अपहरण की सूचना पुलिस विभाग में मिलते ही हड़कंप मच गया। बताया गया कॉलेज जा रही थी छात्रा। नूरपुर में शनिवार को साइकिल से कॉलेज जा रही 10 की छात्रा का बाइक सवार तीन युवक ने धामपुर में कॉलेज से कुछ कदम पहले ही अपरहण कर लिया गया। बालिका इंटर कॉलेज 10 की छात्रा शनिवार की सुबह 7 बजे साइकल से कॉलेज जा रही थी। कॉलेज से कुछ पहले ही पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवक ने कॉलेज जा रही लड़की को रोक लिया। दो युवक ने जबरन लड़की को उठाकर बाइक के बीच में बैठा कर भाग गए। जबकि तीसरा युवक छात्रा की साइकिल लेकर भाग गया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने लड़की को बचाने का प्रयास किया। लेकिन अपहरणकर्ता से लड़की का बैग ही छीन पाया। छात्रा को लेकर भाग निकले। युवक ने छात्रा का बैग कॉलेज में जाकर दिया और घटना की सारी जानकारी दी। सूचना की घटना पर उप निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि 2 घंटे बाद ही किडनैपर छात्रा को कॉलेज के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस छात्रा को थाने ले गए। बही शाम 5 बजे छात्रा के पिता की ओर से कन्हेरी निवासी साहिल, सोहेल, नवाजिश, को नामदर्ज करते हुए तहरीर दी। थाना अध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button