Uttar Pradesh News रायबरेली जिले में आई फ्लू इंफेक्शन तेज़ी से फैल रहा है। इन दिनों आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रतिदिन कई मरीज अपनी आखों की समस्या लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के यहां लाइन लगी है

रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव अमेठी उत्तर प्रदेश
बताया जा रहा है कि किसी एक घर में एक व्यक्ति आई फ्लू संक्रमित हो रहा है तो यह आई फ्लू सभी परिजनों को अपनी जद में रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही आई फ्लू संक्रमितों की संख्या को देख लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को आई फ्लू के लिए जागरूक करने का काम भी कर रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा ने बताया कि, आई फ्लू हो जाने पर खुद से कोई इलाज न करें बल्कि किसी चिकित्सक को दिखाकर ही इलाज शुरू करें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जागरूक होकर आई फ्लू से अपना बचाव कर सकता है। ये हैं आई फ्लू से बचने के कुछ तरीके !
• समय-समय पर अपने हाथों की सफाई करें।
• आंखों को बार-बार न छुएं।
• वर्कप्लेस या घर में सफाई का खास ध्यान रखें।
• आंखों को समय-समय पर धोएं।
• पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट करने से बचें।
• संक्रमित व्यक्ति के तौलिया या कपड़े इस्तेमाल करने से बचें।
आंखो के लालीपन, सूजन या खुजली आदि होने पर डॉक्टर से जरूर
संपर्क करें।



Subscribe to my channel