उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News महाराजगंज ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा को लेकर दो समुदायों में विवाद

एसडीएम, सीओ समेत पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने मामले को शांत कराया

 ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश 

महराजगंज  श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहां बैजौली में ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने को लेकर रविवार को दो समुदायों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। कुछ ही देर बाद एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने घटना स्थल का जायजा लिया और यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहां बैजौली में मोहर्रम जुलूस के दौरान ग्राम सभा में स्थित काली माता मंदिर परिसर में एक समुदाय के लोगों ने उन्माद फैलाने जैसे काम करने के साथ राजेश यादव के घर में पटाखे फोड़ दिए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है जिसकी विवेचना चल रही है। इस घटना के बाद से दोनों समुदायों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रविवार को काली स्थान के सामने हिन्दू समुदाय के लोगों की ओर से निर्माण कराने के लिए ईंट सहित निर्माण सामग्री गिराई गई। जिसे देख एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई और दोनों समुदाय में कहासुनी होने लगी। मौके पर सीओ सदर व एसडीएम सदर के साथ पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button