IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एनसीआर से एक युवती द्वारा 420 का मामला सामने आया। पीड़ित राजकुमार ने लगाई न्याय की गुहार।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

इस मामले में अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दिल्ली के सोनिया बिहार गली नंबर 12 के पीड़ित राजकुमार पिता रामपाल ने बताया कि मेरा कपड़ों का छोटा कारखाना था। उस कारखाने में सन् 2020 संजू पुत्री पृथ्वीराज नाम की लड़की कारखाने में सिलाई का काम करती थी। 3 महीना तक कपड़ा की फैक्ट्री में काम किया। किसी कारण बस 6 महीना के बाद मेरी फैक्ट्री बंद हो चुकी थी। संजू नाम की लड़की मेरे पास आई उसने नए काम खोलने का प्रस्ताव रखा की हम दोनों मिलकर एक फैक्ट्री शुरू करते हैं। मेरे साथ सिलाई के अच्छे कारीगर हैं और कम दामों में कारीगर मिल जाएंगे। मैंने संजू से कहा कि तू मुझे फैक्ट्री की लोकेशन व काम का ठेका दिलवा फिर मैं काम करूंगा। संजू मुझे कभी कही कभी कही की लोकेशन दिखाती ओर कभी कही ले जाती ओर लड़की मुझ से व्याने के नाम पर 5 हजार रुपए कभी 10 हजार रूपए दिलवा देती। पीड़ित राजकुमार ने कहा कि संजू से पैसे क्यों दिलवा रही हो उस ने कहा कि काम लेने के लिए ठेकेदारों पर खर्चा पानी करना पड़ता है। बिना खर्चा पानी के कुछ नहीं होता। कुछ समय बाद संजू ने मुझसे कहा कि तुम मुझे 10,20 हजार रूपए नगद दे दिया करो मैं अपने आप ठेकेदार से काम की सेटिंग कर लूंगी और तुम्हारे पास लेकर आ जाऊंगी। कुछ दिनों तक संजू ने मुझसे लाखों रुपए की ठगी कर चुकी थी। मुझे लगा कि संजू फैक्ट्री के नाम पर मुझसे पैसे ठग रही है और कोई काम नहीं दिखाई गई। मैंने संजू से कहा कि मेरे पैसे वापस कर दो मुझे कोई काम नहीं करना। मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो संजू ने कहा कि हम दोनों के दिन खराब चल रहे हैं क्यों ना हम दोनों खाटू श्याम दर्शन के लिए चलें फिर हम दोनों का काम चल पड़ेगा। मैंने कहा कि मैं अपने परिवार वालों से बात करके बताऊंगा फिर चलूंगा। संजू ने कहा कि तुम अपनी पत्नी से मेरी बात करवाओ मैं भगवान के दर्शन के लिए बोल दूंगी। पीड़ित की पत्नी ने कहा कि ठीक है कोई बात नहीं। और हम भगवान के दर्शन के लिए चले गए। भगवान के दर्शन करने के बाद अपने घर वापस लौटे तो पीड़ित राजकुमार ने फैक्ट्री के नाम पर दिए हुए अपने पैसे वापस मांगे। तो संजू ने कहा कि मेरे पास देने के लिए कोई पैसे नही है। पैसे ना देने के कारण संजू ने मुझे अपने झूठे प्यार के जाल में फासना शुरू कर दिया। कि मैं आपसे प्यार करती हूं आप मुझे अच्छे लगते हो तुम अपनी पत्नी को तलाक दे दो। मैं आपसे शादी कर लूंगी। मैंने इस पर विरोध किया कि मेरे तीन बच्चे हैं मैं ऐसा नहीं कर सकता। इस बात को सुनकर संजू आग बगुला हो गए। धमकी देते हुए कहने लगी की अगर तूने मेरे से शादी नहीं की तो मैं तुझे झूठे रेप केस में फंसा दूंगी। और कहने लगी की जेल भिजवा दूंगी मेरे बड़े बड़े अधिकारियों थाने से जान पहचान है और उस ने कहा कि मेरे ओर मेरे भाई के ऊपर कई अपराध केश दर्ज है तू मुझे अच्छी तरह से नहीं जानता। इस घटना से पहले संजू ने एक ओर घटना को अंजाम दिया था। वो घटना दिल्ली की थी। इसी संबंध में साइन बाग का रहने वाला शाहब खान इस घटना को अंजाम दे चुकी थी। वहां पर भी संजू कपड़ा के कारखाने में काम करती थी। खान साहब के साथ भी लाखो रुपए की ठगी की थी विरोध करने पर उसे फंसा दिया था। खान साहब ने न्याय की गुहार लगाकर उससे पीछा छुड़वाया। इसी प्रकार संजू नाम की लड़की ने काफी लोगों के साथ ठगी की। संजू ने एक ग्रुप बना रखा है इसमें इसके परिजन भी शामिल हैं जो ठगी करने में संजू का साथ देते हैं। इस मामले का सोनिया विहार थाने में केस दर्ज है अभी तक इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। संजू द्वारा पीड़ित राजकुमार को बार-बार सताया जा रहा है और झूठे रेप केश में फंसा जेल भेजने की बार बार धमकी दे रही है। बताया जाता है कि संजू नाम की लड़की ब्लैकमेल, धोखाधड़ी, गाली गलौज, झूठे रेप केस 420 का काम करती है। किसी ना किसी बात को लेकर झूठे जाल में फांस कर पैसे ठगी करती है ओर परिजन इस का साथ देते हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button