IC News and Media House Private Limited


खेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News जीवन पथ की राह दिखाने वाला गुरु ही होता है- रामलाल शर्मा

विधायक रामलाल शर्मा ने विद्यालयों में खेल-कूद किट का किया वितरण

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

राजकीय माध्यमिक विद्यालय रावो की ढाणी, सिंगोंदकलां में विद्यार्थियों के लिए विधायक रामलाल शर्मा ने खेलकूद किट का वितरण किया। युवाओं के किट में बॉलिवाल, फुटबॉल, बेट, बैटमिंटन किट, कॉक, बॉल, रस्सी कूद किट, हाकी टेबिल टेनिस आदि खेल की आवश्यक वस्तुए बच्चो को भेंट की। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा खेलकूद किट पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय में सीसीटीवी केमरे लगवाने हेतु आर्थिक सहयोग दिया गया। विधायक शर्मा ने कहा कि जीवन पथ की राह दिखाने वाला गुरु ही होता है। बच्चो के शरीर के शारीरिक एवम् मानसिक विकास के लिये खेल आवश्यक है और प्रतिभाशाली बच्चो की प्रतिभाओं को तराशने के लिए विधालयो में खेलकूद किट का वितरण किया गया है। इस मोके पर पूर्व सरपंच सरदार जाखड़, सिंगोंदकलाँ सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सेनी, मनोहर सिंह राव, सुरेंद्र सिंह, जगदीश यादव, सरदार महरिया, बूथ अध्यक्ष बद्री मंगावा, साधुराम बलोदा, बहादुर, विद्यालय प्राचार्य, स्टाफ़ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button