उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने खून से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।

रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव अमेठी उत्तर प्रदेश

रायबरेली अभ्यर्थियों ने मांग की है कि राज्य व केंद्र सरकार कि सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाए। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की अगुवाई में अभ्यर्थियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि मांगों पर गंभीरता से विचार करके इन्हें पूरा किया जाएगा।अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा बताया कि अभ्यर्थियों का पत्र शासन को भेजा जाएगा। करणी सेना के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आशु सिंह, बृजेश सिंह, आलोक सिंह, रंजीत सिंह, रिशु मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button