Uttar Pradesh News शातिर वाहन चोर चड्ढा पुलिस के हत्थे चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्टर प्रदीप अवस्थी उन्नाव उत्तर प्रदेश
आज 58 2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर अश्विनी कुमार मिश्र उप निरीक्षक सुभाष चंद्र उप निरीक्षक ब्रजमोहन सैनी व फोर्स द्वारा उन्नाव हरदोई मुख्य मार्ग से काशीराम कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क के तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अभियुक्त कुलदीप पुत्र विजय निवासी थाना पुरवा को हिरासत में लिया गया अभियुक्त द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के कागज नहीं दिखा सकता पूछताछ में अभियुक्त कुलदीप ने बताया यह मोटरसाइकिल उन्नाव से सफीपुर से चोरी की थी वह पूरे उन्नाव जिले में घूम फिर कर मोटरसाइकिल चोरी करता है जिन्हें बाद में राह चलते किसी ना किसी को भेज देता है इसी से वह अपना खर्च चलाता है अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा विभिन्न विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिल जज कॉलोनी के बगल में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना की बिल्डिंग के किनारे की तरफ खड़े बबूल के पेड़ों के अंदर झाड़ियों से बरामद की गई अभियुक्त के विरुद्ध सदर कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है
Subscribe to my channel