उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News आगरा में नकली नोट छापने वाले गिरोह को शाहगंज पुलिस गिरफ्तार किया गया है गिरोह के सरगना सहित दो अन्य साथियों दबोच लिया है

रिपोर्टर रमेश चन्द्र आगरा उत्तर प्रदेश

इनके नाम दीपेश कुमार , दीपक कुमार, हेमंत कुमार हैं, पूछताछ करने पर सरगना दीपेश ने पुलिस को बताया कि नकली नोट बनाने का आयडिया एक फिल्म -फर्जी- को देख कर आया जिसमें हीरो नकली नोट बनाकर चलाता था उसने यह भी बताया कि उसका एक साथी हेमंत सराय ख्वाजा थाना शाहगंज में जन सेवा केन्द्र की दुकान चलाता है वहीं पर नोट छापने का प्लान बनाया स्केनर,प्रिन्टर,कागज आदि की ब्यवस्था की गई अब धीरे धीरे अभ्यास करने के बाद नोट बनाना लगभग सीख चुके थे प्लान के अनुसार 100 रुपए का नोट बना कर चलाने के लिए दीपक को तैयार किया उसे दस हजार रूपए के नोट पांच हजार रूपए में देते वह भीड़भाड़ वाली जगह पर अन्ड़े चाउमीन आदि की ढकेल पर नोट को चलाता था वह सौ रुपए के नोट मेंसे पचास-साठ रुपए का सामान खरीद लेता, जल्दी में दुकान दार गल्ले में डाल बाकी रुपए लौटा देता,यह सब चल ही रहा था, ढकेल बालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी छानबीन करने पर पुलिस ने इनको दबोच लिया इनसे 18 हजार 700 रुपए के नकली नोट स्केनर प्रिन्टर कागज आदि बरामद किया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button