उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बिजनौर 05 अगस्त मासिक पंचायत नजीबाबाद ।

रिपोर्टर रफीउल्ला खां रामपुर उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बिजनौर।

शीघ्र आदमखोर गुलदार के आतंक से छुटकारा नहीं मिलता तो 08 अगस्त को कलेक्ट्रेट बिजनौर में होगा धरना प्रदर्शन।

सभी से निवेदन है सावधान रहें सुरक्षित रहे।

आदमखोर गुलदार के आतंक से छुटकारा दिलाने व बिजली, पानी,बकाया गन्ना भुगतान , और किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर आज  05 /08 /2023 को नजीबाबाद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया।
जिसमें भाकियू लोकशक्ति के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील परिसर नजीबाबाद में एकत्रित हुए व किसानों के विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के बाद आदमखोर गुलदार की प्रमुख समस्या से निजात पाने के लिए 08 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट बिजनौर में धरना प्रदर्शन की घोषणा की।
मासिक पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि पिछले कई महीनों से जिले में आदमखोर गुलदार ने आतंक मचा रखा है 13 लोगों की जान ले चूका और ना जाने कितनों को हमला कर घायल कर दिया है। किसान अपने खेतों में काम करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं सभी के अन्दर भय का माहौल बना हुआ है। और शासन प्रशासन उदासीन बना हुआ है। ना तो आदमखोर गुलदार को अभी तक नष्ट किया और ना ही उसे पकड़ा गया। बताया की हमारे भारत वर्ष को कृषि प्रधान देश की संज्ञा दी जाती है। लेकिन इस देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यही है यहां किसान की हमेशा उपेक्षा की जाती है। इस देश और प्रदेश में किसान की हालत बहुत खराब है। किसानों को ना तो उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलता है और ना ही समय से भुगतान किया जाता है। सरकारों की इन्हीं नीतियों के कारण आज किसानों की आर्थिक स्थिति भी विचारणीय बनी हुई है। कर्ज चूकाने के दबाव में हर साल पता नहीं कितने किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं।
जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि किसी भी किसान का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान हित के लिए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन किसी भी संघर्ष को तैयार है। अगर किसानों की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन के बैनर तले जिले में बहुत बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
किसानों के बीच पंचायत में पहुंचे दोनों नायाब तहसीलदार व बिजली विभाग के एसडीओ को किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने मौके पर ही कुछ समस्याओं का समाधान कराया।
किसानों के बीच पहुंची उप जिलाधिकारी नजीबाबाद रम्या आर को किसानों प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। और
किसानों की प्रमुख मांगो से सम्बंधित एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के नाम सौंप कर सभी समस्याओं के शीध्र निस्तारण की मांग की।

ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगे –
1- आदमखोर गुलदार को समय रहते नष्ट किया जाए।
2- गुलदार के हमले में मरने वालों के परिजनों को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये व हमले में घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाए।
3- किसानों के जान माल की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली जाए।
4 – सभी शुगर मिलों पर शेष बकाया गन्ना भुगतान अविलंब किसानों को दिया जाए।
5- आगामी पिराई सत्र 2023 – 2024 में गन्ने की फसल में लागत को ध्यान में रखते हुए गन्ने का भाव 500 रू/क्विंटल घोषित किया जाए।
36- किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
7- किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाए।
8- बिजली की जर्जर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए।
9- नजीबाबाद तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए।
10 – किसानों पर बैंकों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए।
11- 60 वर्ष से ऊपर के किसानों व मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए।
12- निराश्रित घूम रहे गौवंश को गौशालाओ में पहुंचाने की उचित व्यवस्था की जाए।
13-गंगा जी से होने वाले कटान को रोकने के लिए स्थायी तटबंध बनाएं जाए।
14- जंगली जानवरों से किसानो व उनकी फसलों की सुरक्षा की गारंटी ली जाए। आदि
मासिक पंचायत में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल महासचिव अमरीश चौधरी, मंडल प्रभारी जग्गन अली, जिला प्रभारी शीशपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह, मंडल मुख्य महासचिव भूपेंद्र सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अरूण कुमार, भूपेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, फुरकान अली,सरदार जरनैल सिंह, अजयपाल सिंह, तारा सिंह, संदीप , सुखवीर सिंह,लक्ष्मण सिंह, नरेश नेता जी , अमित कुमार, परवेंद्र सिंह मलिक, शीशपाल सिंह (भोगा), जावेद अख्तर, मनोज कुमार, अभिनव चौधरी, मूला सिंह,सुरेश दीवान, नितिन लालेरा, जयप्रकाश, हाजी यामीन, सोनू, प्रितम सिंह, नईम मुंशी जी, सहजाद अली, नौबहार सिंह, फूल सिंह, कामेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, अकरम अली, शान मिर्जा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बिजनौर

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button