Uttar Pradesh News आगरा के कस्बा फतेहाबाद में तहरीक तहफ्फुज ए नामूसे रिसालत की जानिब से कल रात मोहल्ला परिहार फतेहाबाद में एक अजीमुशशान शहीदे आज़म कॉन्फ्रेंस की गई

रिपोर्टर कासिम मालिक आगरा फतेहाबाद उत्तर प्रदेश
जिसमे मोहर्रम में होने वाली तमाम खुराफात जैसे ढोल ताशे, अखाड़ा, औरतों का बेपर्दा होकर ताजियो को देखने जाना, नोहा ख्वानी करना, मर्सिया पढ़ना, मातम मनाना, बच्चो को फकीर बनाना, इमाम कासिम की मेंहदी बनाना, ताजिये के नीचे से निकलना और फिर उसको पूरी सड़क पर घुमाना फिराना फिर उसको तोड़ देना वगैरा वगैरा का इन सब खुराफात का इस्लाम से कोई लेना देना नही इन्ही चीज़ों की पुरजोर तरीके से मुखालिफत की गई साथ ही लोगो को ये बताया गया कि मोहर्रम की दसवीं तारीख को हमे कुरआन की तिलावत, नमाज़ की कसरत, दुरूद शरीफ़ का विर्द करना, रोजा रखना , सबील लगाना, लंगर तकसीम करना ये सब नेक और जायेज़ काम हैं। कॉन्फ्रेंस में कुरआन और हदीस की बात की गई जिसमे कहा गया ” लोगो के डर की वजह से कभी सच्चाई के रास्ते से पीछे नहीं हटना चाहिए क्योंकि न तो कोई मौत को करीब कर सकता है और न रिज़्क को दूर कर सकता है।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी मस्जिदों के इमामों और कस्बा फतेहाबाद के बहुत लोगो ने हिस्सा लिया और अपने अपने बयानात और मनकबत से लोगो की इसलाह की।जिनमें हाफिज मोहम्मद रिहान रजा मुस्तफाई, मौलाना मोहम्मद आजम रजा हश्मती , हाफिज मोहम्मद अहमद हुसैन, हाफिज मोहम्मद सिकंदर रजा, हाफिज मोहम्मद मोमिन रजा, मोहम्मद साकिब मलिक हिन्दी, फराज, रिहान , क़ासिम, इकरार खान, इखलास भाई , मखदूम मलिक, मुनाजिर मलिक, क़ासिम मलिक, राहिल, अल्तमश आदि जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel