Uttar Pradesh News गोमती व फरक्का एक्सप्रेस के भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
गोमती व फरक्का एक्सप्रेस के भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने के उपलक्ष्य में परिसर में आयोजित अभिनन्दन समारोह में सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भरथना मेरा गांव व कस्बा है,मेरी जन्मभूमि है।इसके लिए अपने कर्तव्य निभाता रहूंगा,बस आपके आशीर्वाद की जरूरत है। बीते वर्षो पहले जब आगरा से सांसद था तब यहां के लोगो ने पैसेंजर ट्रेन के स्टॉपेज के लिए मांग रखी थी, पैसेंजर ट्रेन के बाद आगरा लखनऊ इण्टरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन को भरथना क्षेत्रवासियों के स्टॉपेज कराया।उसके बाद फफूंद व इटावा रुकने वाली ट्रेनों का मार्ग विस्तार कराया है।गोमती व फरक्का ट्रेन के रुकने से अयोध्या,बनारस,लखनऊ व दिल्ली आने जाने में सहूलियत होगी।जल्द ही एक ओर ट्रेन का स्टॉपेज होगा।सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भरथना क्षेत्र विकास से पिछड़ा रहा है।सपा सरकार में विकास से दूर रहा है। सिर्फ सैफई का विकास हुआ है।जबकि सैफई से भरथना कस्बा बड़ा है जिसके बाबजूद भरथना क्षेत्र का विकास नही किया गया। अब भाजपा सरकार में इटावा-भरथना के बीच मुख्य मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। आल टीचर्स/इम्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा),पुरानी पेंशन बचाओ मंच इटावा के जिलाध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति के संबंध में ज्ञापन दिया गया। इस दौरान रेल अधिकारी अमित सुदर्शन आदि के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी,गोपाल मोहन शर्मा,शिवाकांत चौधरी,सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, हरिओम दुबे,पंकज दुबे, देवाशीष चौहान,मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव,राजेश तिवारी आदि समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे। समारोह के उपरांत लड्डुओं का वितरण किया गया।
Subscribe to my channel