खेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर किशन लाल गुर्जर टोंक राजस्थान

राजस्थान सरकार के आदेशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीतारामपुरा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 का शुभारंभ हुआ।सरपंच प्रदीप कुमार शर्मा,GSS अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा आदि मुख्य अतिथियो का पीईईओ कांता प्रसाद बारेठ ने साफा व माला पहनाकर कर स्वागत किया।उद्धघाटन में सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई।खेल प्रभारी शारीरिक शिक्षक राकेश माधीवाल ने बताया कि सीतारामपुरा पंचायत स्तर पर निर्धारित खेलो में कुल 41 टीमें भाग ले रही है।पीईईओ ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने पर महत्व दिया।सरपंच प्रदीप शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए खेलो के महत्व पर संवाद किया।खेलो में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को ओलम्पिक टी शर्ट वितरण किया गया।पीईईओ सीतारामपुरा के स्थानीय स्टाफ के साथ साथ ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button