उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अब जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतकर्ताओं के भी बजेंगे फोन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई :- जनपद की सीडियो सौम्या गुरुरानी ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को जांचने के लिए दस अधिकारियों की टीम तैयार की गई है | टीम के अधिकारी कम से कम बीस शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को जाचेंगे | और इस संबंध में शिकायत कर्ता का फोन पर ही फीडबैक लिया जाएगा | उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर विभिन्न स्तरों से प्राप्त संदर्भों के निस्तारण की गुणवत्ता जांचने के लिए आईजीआरएस फीडबैक सेल गठित किया गया है | यह अधिकारी कम से कम बीस आईजीआरएस के निस्तारित प्रकरणों की आख्या की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे | शिकायत कर्ताओ को फोन पर कॉल करके उसकी संतुष्टि वह असंतुष्टि का फीडबैक प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराएंगे | जिला समन्वयक सोशल ऑडिट को दायित्व सौपते हुए कहा कि वह प्रतिदिन जिला विकास अधिकारी से 20-20 संदर्भों की सूची प्राप्त कर टीम के नामित अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे | कॉल किए जाने के बाद प्राप्त आख्या को संकलित कर जिला विकास अधिकारी के माध्यम से उन्हें प्राप्त कराई जाएगी | सीडीओ ने निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी |

फीडबैक सेल मे इन अधिकारियों को किया गया शामिल

फील्ड बैक सेल में जिला विकास अधिकारी को नोडल बनाया गया है | इसके अलावा जिला समन्वयक सोशल ऑडिट, लेखाकार गणेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ लिपिक आशीष यादव, कनिष्ठ सहायक पशुपालन विभाग हिमांशु, कनिष्ठ सहायक प्रखर वर्मा, कनिष्ठ सहायक कविता पटेल, कनिष्ठ सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता वर्मा, कनिष्ठ सहायक जिला विकास कार्यालय शशि भूषण सिंह, वरिष्ठ सहायक डीआरडीए सोनेलाल सिंह को शामिल किया गया है | अब देखना यह होगा कि इस प्रयोग से जनता को कितनी राहत मिलती है | क्योंकि अभी तक तो जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में ही रही है, और इसमें कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से बिना कोई संपर्क किए हुए ही अपनी मनमर्जी से रिपोर्ट लगा दी जाती थी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button