Uttar Pradesh News सांडी में नए शेड्यूल से दो दिनों से रात की सप्लाई गायब, चेयरमैन व स्थानीय भाजपा नेताओं के प्रयास से हुआ सुधार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई :- दो दिनों से रात की सप्लाई गायब होने से सांडी सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं की नींद उड़ी हुई है | भाजपा के पदाधिकारियों समेत चेयरमैन ने सांसद और विधायक को पत्र भेजकर सप्लाई सुधार कराए जाने की मांग की है | पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता विक्रम गंगवार की देखरेख में बनाए गए नए बिजली सप्लाई शेड्यूल के मुताबिक सांडी सब स्टेशन से कस्बे के टाउन फीडर को सुबह 5:00 से 8:45 बजे, 9:45 से 3:00, और शाम 6:00 से रात के 11:00 बजे, पंप कैनाल फीडर पर सुबह 5:00 से 8:45 बजे, 12:00 से 3:00 बजे, 4:30 बजे से रात 11:00 बजे के साथ ही भीखपुर फीडर, हरपालपुर फीडर को रात के 11:00 से सुबह के 5:00 बजे तक के साथ ही बगराई फीडर को सप्लाई दिए जाने का नया शेड्यूल लागू किया है | इसी के अनुसार 2 दिनों से बिजली सप्लाई दी जा रही है | दिन में कस्बे की सप्लाई में तार टूटने से भी बिजली गुल हो रही है |
इससे कस्बे समेत आसपास के लोगों का चैन छिन गया है | चेयरमैन रामजी गुप्ता और भाजपा के नगर महामंत्री श्याम जी शर्मा व सुशील गुप्ता आदि ने नया शेड्यूल लागू करने की मांग करते हुए कस्बे के उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है | इस बारे में विधायक प्रभास कुमार ने बताया कि एक्सईएन को शेड्यूल चेंज कर जनता को राहत दिए जाने का अनुरोध किया गया है | वही एक्सईएन ने बताया कि दो दिनों के भीतर पुराने शेड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी | इस संबंध में चेयरमैन राम जी गुप्ता ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को संबोधित पत्र के साथ स्थानीय विधायक प्रभाष कुमार व जिलाधिकारी हरदोई को प्रतिलिपि भेजी थी | इसी के साथ ही साथ बिजली समस्या को लेकर सांडी के भाजपा पदाधिकारियों ने सांडी पावर हाउस में बिजली समस्या को लेकर एसडीओ एवं जेई से मिलकर वार्ता की थी | जिस पर बिजली सप्लाई में सुधार की संभावना नजर आई है |
Subscribe to my channel