Uttar Pradesh News डंपर ने कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी टक्कर, हुई मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सांडी, हरदोई कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी | जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई | इस घटना के घटित होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया | स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई | कस्बे के मोहल्ला गंगानगर निवासी राम फेरे की 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा दसवीं की छात्रा थी | शुक्रवार की दोपहर बाद वह कोचिंग पढ़ कर घर वापस लौट रही थी कि इसी बीच रास्ते में पावर हाउस सांडी के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा दीक्षा की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई | हादसा होने से मौके पर अफरा-तफरी के बीच डंपर का ड्राइवर मौका पाते ही भाग निकलने में सफल हो गया | हादसे की जानकारी होते ही दीक्षा के घरवाले रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए हादसे की जांच शुरू करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | यहां पर आपको यह भी बताते चलें क्षेत्र के बरौलिया पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बंद होने के कारण सांडी नगर क्षेत्र में हैवी वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया है | जिससे सांडी क्षेत्र में हर समय हादसा होने की प्रबल संभावना बनी रहती है |
Subscribe to my channel