Uttar Pradesh News गबन और भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दरगाह की प्रबंध समिति पर दर्ज

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
अतरौली, हरदोई वक्फ निरीक्षक ने गांव खेड़ा स्थित पीर साहब दरगाह की प्रबंध समिति पर गवन, भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी आदि धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है | एसडीएम की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई है | इस संबंध में गांव खेड़ा निवासी दुर्गेश कुमार ने डीएम से शिकायत की थी कि जून में हर साल यहां मेला लगता है | हजारों अनुयाई से लाखों रुपए का चढ़ावा आता है | इसका प्रबंध समिति कोई हिसाब नहीं देती है | उन्होंने इसमें भ्रष्टाचार की आशंका जताई थी | शिकायत पर अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के निरीक्षक राकेश कुमार ने जांच किया और उन्होंने अनुयायियों से अवैध वसूली रकम के गोलमाल पाते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी थी | डीएम ने एसडीएम अनिल कटियार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रेयस कुमार व वक वक्फ निरीक्षक राम लखन को जांच अधिकारी बनाते हुए पुनः जांच कराई | जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि अध्यक्ष ने जो कार्यवाही रजिस्टर पेश किया है, उसमें साबिर खां के हस्ताक्षर 3 अक्टूबर 2023 की दिनांक में दर्शाए हैं | जबकि साबिर खां की मृत्यु 4 मई 2021 को ही हो चुकी है | दरगाह की मरम्मत याद किया कर लोगों की श्रद्धा से कराए जाते हैं, जबकि अध्यक्ष ने आय-व्यय में हर साल अलग-अलग खर्च दर्शाया है, लेकिन कोई बिल वाउचर उपलब्ध नहीं है | इससे धन का दुरुपयोग होना प्रतीत होता है | इंतजामियां कमेटी में कोई खाता नहीं खोला हुआ था, जबकि खाता खोलना आवश्यक था | वर्ष 2009 से 2017 तक लाखों की धनराशि नगदी के रूप में अपने पास रखी और उसे बस 2017-18 में दरगाह के निर्माण कार्य में खर्च होना बताया | प्रबंध समिति में सगे संबंधी पदाधिकारी बना रखे हैं | खर्च किये बिल वाउचर पेश किए गए जो फर्जी हैं | जिस दुकान के बिल बाउचर लगाए गए उसके दुकानदार ने शपथ पत्र देकर इस तरह के बिल देने से इनकार किया है | अध्यक्ष ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को वर्ष 2009-10 से 2022-23 तक ₹681850 का भुगतान दर्शाया गया है | लेकिन रसीद 2,20,000 रूपये की ही उपलब्ध कराई है | शेष रकम की रसीद नहीं होने से धनराज के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है | जांच में कहा गया कि दरगाह पर होने वाली वास्तविक आय को छुपाते हुए रजिस्टर में कम दर्शाया गया है, जो भ्रष्टाचार एवं गवन की श्रेणी में आता है | ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों को अवगत कराया कि चढ़ावे के रूप में 300-400 बकरे एवं 800 से 1000 के बीच मुर्गे आते हैं | उनको बिना नीलामी के ही बेच दिया जाता है | इस आय को भी रजिस्टर में अंकित नहीं किया गया | दरगाह में अनुयायियों विशेषकर महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और सेवादार के रूप मे एक भी महिला नहीं है | जांच समिति में शामिल वक्त निरीक्षक राम लखन ने कोतवाली में प्रबंध समिति व कब्रिस्तान बंदरगाह के मौजूदा पीर के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है |
यह पाई गई अनियमितताएं:
खर्चे के फर्जी बिल और वाउचर बनाए, दुकानदार ने किया इनकार
6.81 लाख रुपए बस बोर्ड को दिए, रसीद 2.20 लाख रूपए की दिखाई
चढ़ावे में आए मुर्गे और बकरों को बेचा, पैसा हिसाब में नहीं दिखाया
साबिर खान की 4 मई 2021 को मृत्यु हुई, अक्टूबर में भी उनके हस्ताक्षर
अब इस मामले में क्या कार्रवाई होती है वह आने वाला वक्त ही बताएगा |
Subscribe to my channel