Uttar Pradesh News सात लोगों पर स्टांप चोरी में 13.91लाख रुपए जमा करने के आदेश

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई स्टांप व निबंधन शुल्क चोरी के मामले में प्रशासन ने सात लोगों पर कार्रवाई की है | एडीएम ने इन लोगों पर स्टांप चोरी व निबंधन शुल्क की राशि पर जुर्माना लगाते हुए 13.91लाख रुपए जमा करने के आदेश पारित किये है | आदेश में कहा गया है कि राशि जमा करने की तिथि तक गणना कर ब्याज भी वसूल किया जाएगा | 30 दिन के अंदर राशि जमा न करने पर संबंधित के विरुद्ध राजस्व बकाया की भांति वसूली के लिए रिकवरी प्रमाण-पत्र (आरसी) जारी कर दी जाएगी | भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त में होने वाली स्टांप चोरी व निबंधन चोरों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने बैनामो की जांच के साथ ही स्थलीय जांच की व्यवस्था दी है | एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि जांच में स्टांप चोरी व निबंधन शुल्क चोरी के मामले पकड़ में आने पर नोटिस जारी कर प्रकरण की सुनवाई न्यायालय में की जा रही है | न्यायालय में भूमि-भवन के खरीददार पक्ष को सुनने के बाद वसूली आदेश पारित किया जा रहे हैं | बताया कि संडीला के बांगरमऊ रोड मोहल्ला असराफ टोला निवासी कामेश्वरी देवी पत्नी प्रकाश नारायण को 9,70,040 रुपए जमा करने के आदेश दिए गए थे, उन्होंने जमा भी करा दिए हैं | बताया कि मल्लावा के मेहंदीखेड़ा निवासी गिरीश चंद्र वर्मा को 36,333 रूपए, बिलग्राम के मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी निवासी पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला को 2,08,910 रूपए, उतरा निवासी मालती देवी पत्नी अशोक कुमार को 1,38,220 रूपए, शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी तुषार गुप्ता व संजीव कुमार गुप्ता को 15,340 रुपए जमा किए जाने के आदेश दिए गए हैं |
Subscribe to my channel