IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News रेंजर व पुलिस टीम को खदेड़ने वाले बाबा पर मुकदमा, जंगल में मेला लगा कर करता था झाड़-फूंक व जादू टोना

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा : धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत के मजरा आगा पुरवा से सटा कोवआनो रेंज वन विभागा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराने व उस स्थान सप्ताह में 3 दिन मेला लगा कर अंधविश्वासी गतिविधियां संचालित करने के साथ रोगों को ठीक कर देने का दावा, जादू टोना झाड़-फूंक किया जाता था, जिसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर की गई थी! जिस पर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी गोंडा को जांच और कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया जांच के लिए बनाई गई टीम ने कई बार मौका मुआयना किया ! लेकिन वन विभाग और धानेपुर पुलिस ने जो रिपोर्ट दी उससे आगे की कार्रवाई बाधित हो गई थी, कुआनो रेंज वन विभाग की सुरक्षा मैं तैनात वन अधिकारी वकाउल्लाह खान ने दी गई रिपोर्ट मैं लिखा की उस स्थान से अवैध रूप से बने झोपड़ी ढहा दी गई है और मजार के संरक्षक को वहां से हटा दिया है ! ताकि वहां किसी प्रकार का गतिविधियां संचालित ना होने पाए! वही धानेपुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा की मंगल शाह की मजार पर झाड़-फूंक जादू टोना व बीमारियों ठीक करने का दावा नहीं किया जाता है! वन विभाग और स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट को संलग्न करके पुनः उच्च अधिकारियों को सच्चाई से अवगत कराए जाने के बाद से निरंतर जांच की टीम वहां पहुंचती रही, किंतु उन्हें वहां कुछ मिलता नहीं था क्योंकि जिन 3 दिनों में वहां मेला लगता उससे इतर दिनों में वहां अधिकारी पहुंचते थे! इसी दौरान इस्तीफाक से वन विभाग राजस्व की टीम गुरुवार को पैमाइश करने पहुंची थी, बता दें कि इस दिन यहां मेला लगता है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते हैं काफी भीड़ जमा होती है! उसी दरमियान पैमाइश करने पहुंची टीम से मजार के संरक्षक सलीम बाबा के उकसाने पर वहां उपस्थित महिला व पुरुषों ने टीम से मारपीट कर खदेड़ दिया! इस घटना के बाद वन विभाग के तरफ से थाने पर तहरीर देकर सलीम बाबा समेत चार अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया! मोहर्रम के बाद धानेपुर की पुलिस उस स्थान का मुअयाना करने गई तो उन्हें भी के दिया गया! उसके बाद आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जाने लगी गुरुवार को लोग जब वहां जमा हुए तो पुलिस ने मौके पर टीम के साथ पहुंचकर सलीम बाबा,उनकी बेटी व पौत्र को गिरफ्तार कर तीनों को एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया! चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेजा गया है!आगे होने वाली कर्रवही पर लोगों की निगाहें टिकी है!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button