उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आजादी के रणबांकुरों की यादें जेहन में ताजा रखने को ब्लाक में बना शिलापट्ट

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा जिले के विकासखंड वजीरगंज की ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले आजादी के रणबांकुरों की यादें जेहन ताजा रखने के उद्देश्य से विकासखंड कार्यालय के प्रांगण में शहीद स्मारक की पट्टिका बनाकर उनके नामों का सिलापट लगा दिया गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को रणबांकुरों के इतिहास की जानकारी जेहन में बनी रहे। वजीरगंज विकासखंड की आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के निवासियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेकर अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभाला था। देश आजाद होते ही इन रणबांकुरों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिया गया। इनके स्मारक गांव में तो नहीं बने हैं। लेकिन लोगों के जेहन में इनके संघर्ष को याद रखने के लिए, ब्लॉक कार्यालय में शहीद स्मारक की पट्टिका बनाई गई,और इन रणबांकुरों के नाम सिलापट में अंकित कराकर स्थापित करा दिया गया हैं। इस स्थापित सिलापट में सेहरिया के दशरथ सिंह, राम प्यारे आर्य वजीरगंज, चंदापुर धर्मपुर के राम नरेश तिवारी, सेहरिया के राजाराम सिंह, खिरिया के संतबहादुर सिंह, चंदापुर हबेलिया के मंगल सिंह , नयपुर के सूरत सिंह, सेहरिया के गल्हू सिंह, वजीरगंज कस्बा के राम सुंदर सिंह, वजीरगंज के बलिराज, वजीरगंज के बद्री प्रसाद, पयागपुर ओमप्रकाश, वजीरगंज की गंगा देवी उर्फ ज्ञान मती, रमचेरापुर की राम प्यारी, रमचेरा पुर के शीतल देव व सेहरिया के राम अभिलाख के नाम अंकित है। इस शहीद स्मारक में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, शहीद दिवस, गांधी जयंती आदि के मौके पर ध्वजारोहण किया जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button