Uttar Pradesh News मंडलायुक्त ने आधुनिक कन्वेन्शन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश
कानपुर मंडलायुक्त कानपुर अमित गुप्ता ने आज़ कानपुर स्मार्ट सिटी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट आधुनिक कन्वेन्शन सेंटर चुन्नी गंज का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान नगर आयुक्त/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कला/सन्सक्रति। व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में ख्याति दिलाने और आम जनमानस बच्चों कलाकारों व्यापारियों एवं उद्योग बंधुओ तक इसका सीधे लाभ पहुंचाने के लिए चुन्नी गंज क्षेत्र में आधुनिक कन्वेन्शन सेंटर को तैयार करा रहा है यह कानपुर की प्रतिष्ठित परियोजना है जो कानपुर शहर और क्षेत्र में कला संस्कृति व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सेंटर एक्टिविटी हब होगा निरीक्षण के समय नगर आयुक्त द्रारा मंडलायुक्त अमित गुप्ता को अवगत कराया गया कि अनुबंध के अनुसार इस परियोजना को माह दिसम्बर 2023 तक पूर्ण किया जाना है वर्तमान में में काम बंद चल रहा है पुरातत्व विभाग द्वारा एनओसी प्राप्त होने पर काम शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा इसके बाद मंडलायुक्त ने नगर निगम बालिका इंटर कालेज चुन्नी गंज का भी निरीक्षण किया स्कूल में रेनूवेशन का कार्य चल रहा था इसके बाद वीआईपी रोड में आते समय मंडलायुक्त को नगर आयुक्त द्रारा अवगत कराया गया कि विभिन्न संस्थाओं द्रारा रोड के दोनों तरफ छोटे छोटे गाडेॅन विकसित किए गए हैं जिसके लिए निर्देशित किया गया कि उन्हीं संस्थाओं से समन्वय बनाते हुए इनको व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाए !


Subscribe to my channel