उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Uttar Pradesh News हरदोई मार्ग पर कांवड़ियों के लिए लगा शिविर: गंगा जल लेकर गोला जा रहे कांवड़ियों को करा रहे भोजन

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश
पिहानी कस्बे के गुरुद्वारे बस स्टैंड पर विपिन मिश्रा ,धर्मेंद्र यज्ञ सैनी ,जीतू यज्ञ सैनी, लीला कुशवाहा, बॉबी गुप्ता की ओर से आयोजित शिविर भंडारे में सैकड़ों कांवरियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। विपिन मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है। प शिव भक्तों को पानी, शरबत, नाश्ता,भोजन कराया जा रहा है। साथ ही फल और दवाइयां भी बाटी जा रही हैं। जो शिव भक्त रुकना चाहते हैं रात्रि विश्राम करना चाहते हैं उनके लिए भी ठहरने की व्यवस्था है।


Subscribe to my channel