Uttar Pradesh News श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 06 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक सिंधी धर्मशाला काला महल में पूज्या पं गरिमा किशोरी जी के श्रीमुख से।

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश
सिंधी धर्मशाला काला महल पर पत्रकार बंधुओं से रूबरू होते हुये काला महल व्यापार समिति एवं महिला मंडल काला महल के पदाधिकारियों व समाजसेवीयों द्वारा प्रेस को जानकारी दी कि पवित्र पावन पुरुषोत्तम मास के पर्व पर सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन सिंधी धर्मशाला , काला महल आगरा उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर दिनांक 6 अगस्त से 12 जुलाई 2023 तक किया जायेगा। जिसकी भव्य कलश यात्रा दिनांक 06 अगस्त को शहर का भ्रमण करते हुऐ निकलेगी। 13 अगस्त प्रातः 09 बजे पूर्णाहुति फिर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया श्रीमद्भागवत महापुराण एक अपूर्व धार्मिक ग्रंथ है । इस महान् ग्रन्थ में भगवान के अवतारों में यज्ञ, बुद्ध और कल्कि को छोड्कर अन्य सभी कथाओं का विस्तृत वर्णन किया गया है । दशम स्कन्ध में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण की सुमधुर मंगलमयी कथाएं तो भक्त-हृदय को अत्यधिक प्रिय हैं ।श्रीमद भागवत कथा का भव्य रसपान सभी भक्त कथा वाचक पं गरिमा किशोरी जी के श्रीमुख से श्रवण करेंगे कथा का सीधा प्रसारण भी भक्तों के लिए यूट्यूब के माध्यम से किया जाएग। सूर्य प्रकाश, पं बंटी महाराज,नंदलाल आयलानी, श्याम भोजवानी,राजू सलूजा, प्रदीप बनवारी,ईश्वर लाल रासवानी राम चन्द्र, विनोद कुमार, कोमल जेसवानी,निर्मला लालवानी,पूजा शर्मा, रिद्धि बिजलानी,भावना भक्तनी, पिर्यान्शी, मुस्कान, डिम्पल, वासदेव बघेल, राकेश गुप्ता, प्रियांशी आशरा, हासानंद दियालानी, मुकुल कटारिया, सनी वाघवानी, पवन शर्मा, विनय शर्मा, पंकज वानवानी, राम निवास ,कमल भोजवानी, सत्यम शर्मा,आदि उपस्थित रहे !




Subscribe to my channel