उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News “लोनी पुलिस द्वारा मुठभेड के दौरान दो गौकश गिरफ्तार”

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ियाबाद लोनी पुलिस टीम बंथला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि दो गोकश चिरोड़ी की तरफ से बंथला की तरफ नहर रास्ते आने वाले है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चिरोड़ी बंथला नहर पर चेकिंग लगाई गई कुछ समय बाद चिरोड़ी की तरफ से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हैं दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उपरोक्त दोनों बाइक सवार नहीं रुके और अपनी बाइक पीछे मोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया जिससे दोनो बदमाश घायल हो गए मौके से दोनों बाइक सवार गोकशों को पकड़ लिया गया पकड़े गए दोनों बाइक सवार गोकशों ने अपने नाम जावेद पुत्र कमरुद्दीन निवासी पीर का बाजार करूला थाना मझोला मुरादाबाद व दूसरे ने अपना नाम अनस पुत्र शकील निवासी पीर का बाजार करूला थाना मझोला मुरादाबाद बताया उपरोक्त दोनों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक,अवैध असलाह व गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए घायल गोकशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। अभियुक्त गण के विरुद्ध करीब एक दर्जन अभियोग जनपद मुरादाबाद, बिजनौर, बुलंदशहर में गोकशी वा गैंगस्टर आदि के पंजीकृत हैं ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button