IC News and Media House Private Limited


अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जिले में हत्या और रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी फिर लाश के सामने ही पत्नी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला सरगुजा जिला अंतर्गत मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

पति के शव के सामने पत्नी से किया रेप जानकारी के अनुसार सुखलाल (42 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ दर्रीपारा के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था। सोमवार की रात सुखलाल अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। रात को सुखलाल का परिचित कार्तिक कोरवा झोपड़ी में पहुंचा। बलात्कार के बाद हत्या आधी रात पति ने उसे देखकर पत्नी से अवैध होने की बात कही। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान विवाद बढऩे पर आरोपी ने डंडे से प्रहार कर सुखलाल की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी को डरा-धमकाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। इस दौरान मृत पति की लाश बगल में ही पड़ी थी। हत्या और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार्तिक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक की पत्नी ने मणिपुर थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार्तिक कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या व बलात्कार का अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button