उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News बाईकों की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश
मां कामाख्या धाम के निकट गुरुवार की शाम को दो बाईकों को भिड़ंत हो गई।इस हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। ग्राम कसारी निवासी भगवान दीन सोनकर व विजय कुमार किसी काम से सैदपुर आए थे।शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे।तभी कामाख्या धाम के निकट सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।इस हादसे में भगवान दीन व विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद टक्कर मारने वाले बाइक सवार भाग निकले।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने 112 डायल पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवा पहुंचाया।कामाख्या धाम चौकी प्रभारी थीरेंद्र आजाद ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है।




Subscribe to my channel