पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News जिला पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, एक गिरफ्तार

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

जिला पुलिस प्रमुख डाॅ. रवजोत ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों के तहत एक एस आई मोहन सिंह थाना अमलोह द्वारा 30 जुलाई को गांव भदलथूहा के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल सवार गुरदीप सिंह उर्फ ​​दीपू पुत्र किकर सिंह निवासी गांव नारायणगढ़ को गिरफ्तार किया। कागजात न मिलने पर सख्ती से पूछताछ करने पर गुरदीप सिंह ने बताया कि यह बुलेट मोटरसाइकिल उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 जुलाई की रात को खरड़ के पास चंडीगढ़ की तरफ एक कॉलोनी से चोरी की थी। जिस पर ए एस आई मोहन सिंह ने आरोपी पर अमलोह थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरदीप सिंह को माननीय अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया और उससे और अधिक सख्ती से और गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी गुरदीप सिंह ने स्वीकार किया कि, ”वह अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 25 जुलाई 2023 सुबह करीब 3-4 बजे तेज धार वाले हथियार से लैस होकर बुलेपुर रोड खन्ना के पास से दिल्ली नंबर की टेंपो गाड़ी को ड्राइवर (हरीश) समेत हथियारों का भय दिखाकर अगवा कर लिया। ।। और उन पर हमला कर दिया। अनाज मंडी अमलोह में किराये के गोदाम में लाकर उतार दिया और छिपाकर रख दिया और गाड़ी में लदा सामान, जो की बर्तन थे,उन्हे गोदाम में उतार लिया और ड्राइवर (हरीश) की हत्या कर शव नहर में फेंकने की योजना तैयार की, क्योंकि ड्राइवर को उनके नाम और स्थान आदि के बारे में जानकारी हो गई थी फिर 25 जुलाई 2023 को दोपहर में आरोपियों ने ड्राइवर की तेज धार हथियार से हत्या कर दी और सौढा गांव के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया। आरोपियों के पास से गाडी ओर वो तेज धार हथियार जो की कतल के समय ईस्तेमाल किऐ गऐ वो वरामद हुऐ है आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है और आरोपियों से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button