झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News सोनारी बंगाली पाड़ा भीम सिंह की आत्महत्या के मामले में कुछ घंटे के बाद ही नया मोड़ आ गया

रिपोर्टर रूपेश कुमार शर्मा सिंहभूम झारखंड

जमशेदपुर : पूरे मामले में पत्नी अनिता देवी ने अपने भसुर और सास पर हत्या कर पति को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत अनिता नवे सोनारी थाने ने भी जाकर की है. अनिता सुबह 11.30 बजे थाने पर अपने मायका पक्ष के साथ और रिश्तेदारों के साथ पहुंची हुई थी।

आरोप . नहीं सुन रही है पुलिस.

अनिता देवी का कहना है कि जब वह थाने पर घटना की शिकायत के लेकर पहुंची हुई थी, तब उसे थाने से भगा दिया गया. अनिता का कहना है कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है. अनिता का कहना है कि हत्या के एक मामले में उसका पति भीम सिंह गवाह था. भसुर हत्या के मामले में उसे मुकर जाने के लिए बार-बार धमकी भी देता था. साथ ही उसकी हत्या करने की भी धमकी देता था. अनिता का आरोप है कि उसका भसुर हत्या के मामले में एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये भी ले चुका था. अनिता ने पति की हत्या का आरोप भसुर के अलावा सास पर भी लगाया है।

दो नंबरी कारोबारी है भसुर.

अनिता देवी ने कहा कि भसुर दो नंबरी कारोबारी है. उसका कहना है कि पति भीम सिंह पहले शराब बिक्री किया करता था, लेकिन इधर कुछ माह से उसने अपना धंधा बदल लिया था।
जमशेदपुर झारखंड मै आये दिन कुछ ना कुछ घटना घट रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button