पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र ने श्री गुरु रविदास मन्दिर तुग़लक़ाबाद निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी को पत्र लिखा

हर समाज की धार्मिक आस्थाओं को पूरा करने वाले मोदी तुगलकाबाद मन्दिर भी बनवायेंगे-अविनाश चंद्र

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब

मध्य प्रदेश के सागर मे विशाल श्री रविदास मन्दिर बनवा भाजपा नरेंद्र मोदी ने रविदास समाज से प्रेम करने की भावना का सबूत दिया

तुगलकाबाद स्थल पर गुरु रविदास जी को धर्म परिवर्तन नही करने के खिलाफ राजा सिकंदर लोढ़ी द्वारा बंदी बनाया था

जालंधर 2 अगस्त नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार से मिलकर जिला सागर मे भव्य श्री गुरु रविदास जी के विशाल मन्दिर निर्माण करवाने को लेकर पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पंजाब भाजपा के कार्यकारनी सदस्य अविनाश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख दिल्ली के तुगलकाबाद मे श्री गुरु रविदास मन्दिर बनवाने की अपील कर कहा की मध्य प्रदेश मे गुरु रविदास मन्दिर निर्माण की तर्ज़ पर दलित समाज के प्रमुख संत समाज,जनता समेत पंजाब,जम्मू कश्मीर, हिमाचल,हरियाणा,दिल्ली एवं विदेश मे रह रहे रविदास समाज के करोड़ो लोगो की आस्था को ध्यान मे रख तुगलकाबाद दिल्ली मे श्री गुरु रविदास महाराज का मन्दिर निर्माण शुरू करवाया जाये।क्यूकी तुगलकाबाद एक इतिहासिक स्थल है।जहा गुरु रविदास जी को धर्म परिवर्तन नही करने के खिलाफ राजा सिकंदर लोढ़ी द्वारा बंदी बनाया गया था।जिसके बाद राजा को गुरु रविदास जी की धार्मिक शक्ति का ज्ञान हो गया था।तब राजा ने गुरु जी को रिहा कर यह जगह दे दी थी।अविनाश ने धन्यवाद कर लिखा मध्य प्रदेश के सागर मे विशाल श्री रविदास मन्दिर बनवा भाजपा एवं नरेंद्र मोदी ने रविदास समाज से प्रेम करने की भावना का सबूत दिया है।जिसको लेकर समाज का हर व्यक्ति खुश है।इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत मे रहने वाले हर समाज के लोगो की धार्मिक आस्थाओं को पूरा किया ठीक उसी तरह अब नरेंद्र मोदी संत समाज समेत रविदास समाज की धार्मिक आस्थाओ एवं विश्वास को ध्यान मे रख दिल्ली तुगलकाबाद मे जल्द श्री गुरु रविदास जी का भव्य विशाल मन्दिर बनवाने का विश्वास जताया।जिसमे रहने देखने के लिए व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।अविनाश चंद्र ने बताया की बहुत जल्द तुगलकाबाद मंदिर निर्माण को लेकर बहुत जल्द पार्टी हाइकमान को अवगत करवाऊँगा।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button